डूब रही राजधानी! लाल किले तक पहुंचा यमुना का पानी

नई दिल्ली: यमुना का रौद्र रूप अब दिल्लीवालों को सताने लगा है। तेजी से नदी का जलस्तर बढ़ा है और कई इलाके डूबने लगे हैं। आज तो बाढ़ का पानी लाल किले के पास पहुंच गया। जी हां, नजारा देखकर आपको यकीन नहीं होगा। लाल किले के पिछले हिस्से में आज झरने जैसा सीन दिखाई दिया। यह रिंग रोड से सलीम गढ़ के बाईपास का इलाका है। यहां पानी का हाल ऐसा है कि शायद आपको लगे कि यह हरिद्वार का दृश्य है। वहां इसी तरह का पानी का फ्लो देखा जाता है।

दिल्ली बाढ़ से लोग बेहाल हैं लेकिन लाल किले के पास कुछ लोग इस आपदा में एडवेंचर ढूंढते दिखे। कुछ लोग नहा रहे थे तो कुछ पुल से छलांग लगाकर मौज-मस्ती करते दिखे। कई लोगों ने गाड़ी रोककर सेल्फी लेना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button