यूक्रेन आक्रामक, फिर मॉस्को की ऊंची इमारतों को बनाया निशाना

मॉस्को । पिछले डेढ़ साल से युद्ध की विभीषिका में झुलस रहे रूस और यूक्रेन और आक्रामक हो गए हैं। यूक्रेन ने तीन दिन में दूसरी बार मंगलवार सुबह मॉस्को पर ड्रोन हमला किया। इस बार यूक्रेन ने रूस की राजधानी की ऊंची इमारतों को निशाना बनाया।

रशियन सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस ड्रोन को मार गिराया है। इस दौरान एक अन्य ड्रोन ऊंचे टॉवर से टकरा गया। इससे पहले 30 जुलाई को यूक्रेन के ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया था।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि उसके बलों ने ‘कीव के एक और आतंकवादी हमले को विफल कर दिया’ और शहर के केंद्र के पश्चिम में उपनगरों में दो ड्रोन गिरा दिए।

Related Articles

Back to top button